महाराजगंज अनुमंडलीय न्यायालय के वरीय अधिवक्ता परशुराम सिंह के असामयिक निधन पर महाराजगंज अनुमंडलीय न्यायालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा का आयोजन अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुंशी सिंह ने की।
शोक सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष मुंशी सिंह ने कहा कि वे बहु प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने
सभी को मान-सम्मान दिया। वे आज हमलोगों के बीच नहीं है फिर भी हमलोगों के दिलों में वह जिंदा हैं। शोक सभा को सचिव दिनेश कुमार सिंह वरीय अधिवक्ता केके सिंह आदि ने भी संबोधित किया। शोक सभा के बाद अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने श्री सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा एवं मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। उनके निधन से महाराजगंज अनुमंडलीय न्यायालय के अधिवक्तागण अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इसके चलते अनुमंडलीय न्यायालय में न्यायिक कार्य ठप रहा। मौके पर दिनेश कुमार सिंह, केके सिंह, पीपी रंजन द्विवेदी, राज किशोर शर्मा, प्रेम कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमरेश कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रश्मि कुमारी, चितरंजन सिंह, बसंत उपाध्याय, संजय उपाध्याय, उमाकांत यादव आदि थे। विधिक संघ की तरफ से 10,000 हजार रुपये की सहायता राशि परिजनों को भेंट की गई।
शोकसभा में मौज्ूद अधिवक्ता।