पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Patna News Junior Engineers Will Stage A Sit In At Gurdnibagh Tomorrow With Their Seven Point Demands

अपनी सात सूत्री मांगों काे लेकर कल गर्दनीबाग में धरना देंगे कनीय अभियंता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कनीय अभियंता सात सूत्री मांगाें काे लेकर 15 मार्च काे धरना देंगे। अवर अभियंता संघ के बैनरतले हजाराें की संख्या में गांधी मैदान स्थित रामगुलाम चाैक से निकलकर एग्जीबिशन राेड, चिरैयाटांड़ पुल के नीचे से पटना जंक्शन फ्लार्इअाेवर, अार ब्लाॅक हाेते गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल
पर पहुंचेंगे।

शुक्रवार काे प्रेस काॅन्फ्रेंस कर संघ के महामंत्री दिलीप कुमार दिनकर ने कहा कि राज्य में कनीय अभियंताओं के 7500 रिक्त पदाें पर नियमित बहाली करने, उच्च पदाें पर पूर्व की भांति डिप्लोमाधारी अभियंताओं काे प्रोन्नति देने, नई पेंशन याेजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था काे बहाल करने, कनीय अभियंताओं काे एमएसीपी सहित अादेय लाभ देने, कनीय अभियंताओं काे कम्प्यूटर सक्षमता परीक्षा से मुक्त करने, पूर्व की तरह कनीय अभियंताओं काे 3000 वाहन भत्ता देेने व विधि व्यवस्था एवं गैर तकनीकी कार्याें से अभियंताओं काे मुक्त करने की मांग की गई है। हमारी मांगाें पर राज्य सरकार तत्काल विचार नहीं करती है, ताे कनीय अभियंता चरणबद्ध अांदाेलन चलाने काे
मजबूर हाेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विधि व्यवस्था के कार्य में अभियंताओं की ड्यूटी नहीं लगाने का निर्देश जारी किया गया है। इसके बावजूद जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना संग्रहकर्ता अाैर समन्यवक के रूप में ड्यूटी लगाई जा रही है। वीरपुर में पदस्थापित कनीय अभियंता राजीव कुमार काे मैट्रिक परीक्षा में दंडाधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई। इसकी सूचना एकाएक ड्यूटी के दिन दी गई। प्रशासनिक दबाव में तेजी से ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के दाैरान सड़क दुर्घटना में मृत्यु हाे गई। माैके पर अवर अभियंता संघ के अध्यक्ष अशाेक कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार तिवारी, उप महामंत्री सुनील कुमार सिन्हा, विभागीय सचिव जलसंसाधन रंजीत कुमार, कर्मी अरुण कुमार गुप्ता सहित दर्जनाें लाेग उपस्थित थे।

धरना-प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते अभियंता संघ के पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...