श्रीशतचंडी यज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा
सदर प्रखंड के ओरमा गांव में श्री शतचण्डी यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शनिवार की सुबह 501 कुँवारी कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाला गया। यह कलश यात्रा ओरमा दाहा नदी के तट पर स्थित माया बाबा के मंदिर से निकल कर हाथी घोड़ा, बेंड बाजा, जय माँ दुर्गा के नारों से गूँजते हुए बिंदुसार, झुनापुर, अकोपुर, बरहन, बसोपाली, रामपुरा पहुँच कर दाहा नदी से जल भरा गया । वहाँ से जल लेकर ओरमा मंदिर के समीप पहुँच गया। श्री शतचण्डी महायज्ञ को लेकर पूरा महौल भक्तिमय मय बना हुआ है। यहां आने के बाद पंडित गोबिंद महाराज के द्वारा पूजा अर्चना शुरू किया गया। पूजा समिति के सदस्य ललन यादव ने बताया कि सुबह 6 बजे से लेकर 12 बजे तक मा दुर्गा पाठ और संध्या 6 बजे से लेकर 9 बजे रात तक श्रीमद भागवत कथा का अमृत बर्षा साधु महात्मा के द्वारा किया जायेगा । कथा का अमृत पान करने के लिए महिला और पुरूष के लिए अलग कतार बनाया गया है।इसमें गांव के साथ बगल के गाँव का भी सहयोग कर रहे है। कलश यात्रा में ललन यादव, अजय कुमार यादव, प्रदीप यादव, विकाश यादव, सोनू यादव, धर्मेन्द्र यादव, बृजेश यादव,ओम प्रकाश, सुबाष सिंह, विजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
सत्संग के बिना ज्ञान मिलना संभव नहीं : जगदीश महाराज
रघुनाथपुर| प्रखंड के टारी बाजार स्थित श्रीराम जानकी विद्यालय स्थित धर्मशाला के प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं का दल पहुंचा। इस दौरान आचार्य जगदीश महाराज ने कहा कि सत्य का संगत करना ही सतसंग कहलाता है। सत्संग के बिना प्रभु रूपी ज्ञान मनुष्य को मिलना संभव नहीं है। आचार्य ने कहा कि चेतन से ही परिवर्तन होता है, लेकिन माह प्रलय में इसका अत्यंत अभाव होता है।
कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।
सीवान के महादेव रोड में सत्संग आज
सीवान| शहर के महादेवा रोड स्थित कलावती मैरेज हॉल में रविवार को एक दिवसीय विशाल सत्संग और नि:शुल्क नामदान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।