कलवार समाज ने किया होली मिलन समारोह
मैरवा| मैरवा के नगर धर्मशाला में बुधवार को कलवार समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल एवं चंदन लगाकर बधाई दिया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश स्तरीय नेता शंभू गुप्ता ने कहा कि हिंदुओं का यह महान पर्व पूरे जनमानस को आपसी भाईचारा का संदेश देता है। आपसी भाईचारे से ही मानव जीवन सार्थक हो सकता है। समाज को सुदृढ़ और अमन चैन कायम रखने के लिए कलवार समाज के लोग आगे आएं। सभा को बल्लभ प्रसाद, प्रभु जी, भागवत प्रसाद, रमाकांत सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मिलन समारोह के दौरान कलवार समाज के विकास के लिए कार्यकर्ताओं के चयन प्रक्रिया के लिए विचार-विमर्श भी किया गया। सभा का संचालन ओम प्रकाश जायसवाल ने किया।