पडरुखी में अपह्रत लड़की रेलवे स्टेशन से बरामद
पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव से ढेड़ माह पूर्व अपहृत एक बालिक लड़की को पुलीस ने हथुआ रेलवे स्टेशन से बरामद की है। बताते चलें कि अपहृत लड़की के पिता के लिखित आवेदन पर पचरूखी थाना में कांड संख्या 50/2020 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार अपहृत लड़की के पिता ने गांव के ही हरिओम सिंह सहित एक लड़की पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। अपहृत लड़की को थाना के थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने हथुआ रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। हालांकि कांड के आरोपी अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि बरामद लड़की की मेडिकल जांच व न्यायालय में 164 का बयान के लिए भेज दिया गया है।