पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोलकाता एजी के स्टेनो काे किया अगवा, पुलिस ने घेराबंदी कर किया बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फुलवारीशरीफ के रानीपुर स्थित ससुराल से कार से घर जा रहे कोलकाता एजी ऑफिस के स्टेनो आशुतोष कुमार उर्फ सोनू का हथियारबंद अपराधियों ने अपहरण कर लिया और उनकी कार लूट ली। फुलवारीशरीफ नगर परिषद के पूर्व उपसभापति चेतन पासवान के दामाद बिक्रम के करसा गांव निवासी अाशुतोष को उन्हीं के कार में बैठाने के बाद मारपीट की। उनके गले से सोने की चेन, 12 हजार नकद, मोबाइल, एटीएम कार्ड लूटने के साथ कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया। उनका हाथ-पांव व मुंह तक बांध दिया। कुछ अपराधी स्कार्पियो से फरार हो गए जबकि कुछ अपराधी उन्हीं की आई-20 कार में बैठकर रवाना हो गए। यह घटना खगौल थाना के शिवाला पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे की है। वे कार में अकेले थे। उन्हें अपहर्ता कार से लेकर बिक्रम चौक पहुंचे और वहां पर उतरकर सिगरेट पिया। फिर उसी स्कार्पियो को बुला लिया जिससे शिवाला के पास उन्हें अगवा किया गया था। आशुतोष काे स्कार्पियो में बैठा लिया गया और उनकी कार को लेकर वहां से दो अपराधी फरार हो गए। इसी बीच स्कार्पियो में सवार किसी दुकानदार की नजर आशुतोष पर पड़ गई कि उनका हाथ-पांव व मुंह बंधा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने लगा दी थी चेकिंग

किसी ने पालीगंज एसडीपीओ मनोज पांडेय व स्थानीय पुलिस को इसी सूचना दे दी। पालीगंज एसडीपीओ ने पालीगंज के धरहरा मोड़ पर चेकिंग लगा दी। जैसे ही स्कार्पियो वहां पहुंची, एसडीपीओ व उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी को रोकवा लिया। पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी का लेकर भागने के फिराक में था पर चार अपहर्ता स्कार्पियो से पकड़े गए और आशुतोष को पुलिस ने उसी गाड़ी से बरामद कर लिया। पुलिस अन्य अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए देर रात तक छापेमारी करने में जुटी थी। आशुतोष मूल रूप से बिक्रम के करसा गांव के रहने वाले हैं। करीब दो माह पहले ही चेतन की बेटी से आशुतोष की शादी हुई है।

खबरें और भी हैं...