पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन दिनों की ट्रेनिंग में 40 युवाओं को बताए गए नेतृत्व क्षमता के गुर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दारोगा प्रसाद राय डिग्री महाविद्यालय सभागार में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने प्रतिभागियों को प्रमाण दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार का अंग है, जो ग्रामीण युवाओं को मौका देने एवं कौशल युक्त बनाने का काम कर रहा है। सभी आगे बढ़े और जो प्रशिक्षण आपको मिला उसे अपने जीवन में उतारें। जिला युवा समन्वयक ने युवाआें के विकास पर चर्चा की। प्रो. संदीप कुमार यादव ने मंच संचालन का कार्य किया। कार्यक्रम में प्रो. वीरेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. इजहार अली, समाजसेवी गदाधर दास, दीनानाथ यादव, मकरध्वज चौधरी, प्रो. उमेश यादव, प्रो. सुरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम कुमार साह, प्रतिभागियों में रागिनी कुमारी, रोशनी, सागरिका सलोनी ,दिवाकर कुमार, अलका कुमारी, सलोनी सिंह, रानी कुमारी, नम्रता कुमारी, रितेश कुमार यादव, राकेश कुमार आदि कुल 40 प्रतिभागी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...