भगवानपुर में विधान पार्षद का स्वागत
कौमी इतिहाद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी जिले के सोनबरसा में रह बरे आजम कॉन्फ्रेंस में जाने के क्रम में मलमलिया मोड़ पर पहुंचे। वहां मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कुछ देर तक बातचीत की। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि एनआरसी नहीं होगा बिहार में और एनपीआर 2010 वाले फॉर्मेट पर होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में इसको पारित कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। जिससे हम अल्पसंख्यक समाज के लोग नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। मौके पर कौमी इतिहाद मोर्चा के जिला अध्यक्ष मौलाना मजहर उल कादरी ,जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी, मोहम्मद नूरैन मैनुद्दीन ,आलमगीर अंसारी, अब्बास अली, मुन्ना मुस्ताक ,मौलाना हाशिम मोहम्मद, क्या मुद्दीन मिनहाज ,मौलाना शमीम आदि शामिल हुए।