होली से रंगीन होता है जीवन, रिश्तों की डोर में भी आती है मजबूती : विधायक
शहर के रामदेव नगर मोहल्ले में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। मौके पर विधायक श्यामबहादुर सिंह व जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि होली हमें भाईचारे का संदेश देता है। होली के अवसर पर हम गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और यह परंपरा कायम रहनी चाहिए। यह पर्व दिल से दिल को जोड़ता है। दूसरी ओर गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी गांव में राजद नेता इमरान अंसारी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, प्रेस प्रवक्ता सुरेद्र पांडेय समेत कई लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर मोनू सोनी, परवेज आलम, रईस अंसारी, श्रवण सोनी, महबूब आलम, चांद बाबू ,प्रदीप राम, बिरला राय, अखलाक अहमद, मुन्ना अली ,संजय सिन्हा, मुरारी उपाध्याय, प्रिंस श्रीवास्तव मौजूद रहे।
होली को लेकर बनाया गया कंट्रोल रूम
हसनपुरा| होली पर्व को लेकर असमाजिक की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो कि 9 मार्च से 11 मार्च तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तीन शिफ्टों में प्रतिनियुक्त कर्मी अपने कार्य का निर्वाहन करेंगे। जिसमें नन्दलाल राम को क्षेत्र का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। सुबह 6 बजे से 2 बजे तक दो कर्मी मिशम अली, राधेकृष्ण राम को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक दो कर्मी ललन राम व अब्दुलकलाम अंसारी को रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक दो कर्मी राजेश कुमार राम, अब्दुल कलाम को नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह ने दी।
गुरु भाई व बहनों ने खेली होली, भजन भी गाए गए
मैरवा| प्रखंड के मोतीछापर के मां दुर्गा परिसर में सक्रिय गुरु भाई और गुरु बहनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गुरु बहन नेहा तथा गुड़िया ने भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर सभी लोग झूम उठे। इस समारोह में गुरुभाई जयराम, नथुनी, जयचंद्र, श्रीराम, मनोज तथा गुरुबहनों विमला, शांति, मंजू आदि शामिल थी।
होली मिलन समारोह में मौजूद विधायक, जिप उपाध्यक्ष व अन्य