दनियावां में शराब का धंधेबाज गिरफ्तार
दनियावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के समीप खंदे में छापेमारी करते हुए दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं छापेमारी के दौरान शराब धंधेबाजों के पास से देशी शराब भी जब्त की गई
है। गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाज थाना क्षेत्र के नीमी गांव निवासी है।
थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सलारपुर गांव के समीप खंदा में कुछ धंधेबाज शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पाते ही छापेमारी की गई, जहां से नीमी गांव निवासी शिवजी यादव एवं राजा यादव को करीब 17 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक धंधेबाज भाग निकला।