एक-दूसरे को देखा, मुस्काया और खट्टी-मिठ्ठी यादाें काे गुनगुनाया
कंकड़बाग स्थित सर गणेश दत्त पाटलिपुत्रा हाईस्कूल के 1980 बैच के छात्रों की ओर से रविवार को एलुमनी मीट का आयोजन होटल मौर्या में किया गया। 40 वर्ष बाद मिले छात्रों ने अपने दिनों की खट्टी-मिठ्ठी यादाें काे गुनगुनाया। आपस में झगड़ों के पलों को सोचकर भावुक हो गए। साथ ही आपस में गले मिलते हुए कुछ लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
कार्यक्रम में सभी लोग अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस मौके पर 1980 बैच के छात्रों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके द्वारा दी गई शिक्षा के माध्यम से मिली सफलता के लिए पैर छूकर आभार जताया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने बलदेव प्रसाद, शिवगोविंद चौधरी, कामेश्वर प्रसाद सिन्हा, एसएन सिन्हा, डॉ. रामाधार शर्मा, परमानंद शर्मा, बीपी साह, अनिल कुमार, मो. शमीम अहमद, उषा सिन्हा, नीलम राय को सम्मानित किया। होली के मौके पर सभी पुरुष कुर्ता-पायजामा और महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनी हुई थी।
कुर्ता-पायजामा और नीली बंडी में पहुंचे सभी छात्र
हाेटल मौर्या में पाटलिपुत्र अाेल्ड ब्वायज एसाेसिएशन के एलुमनी मीट में शामिल पूर्ववर्ती छात्र।