97 फीसदी परिवारों तक हुई उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस की पहुंच
पटना|भाजपा ने कहा कि उज्ज्वला योजना के कारण आज 97 फीसदी परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंच चुका है। 4 साल यह पहले यह सुविधा केवल 55 फीसदी परिवारों के पास थी। पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी रसोई का काला धुआं झेलने को विवश देश की करोड़ों गरीब महिलाओं को इससे मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी उज्ज्वला योजना ने चंद वर्षों में एलपीजी सुविधा के विस्तार में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। चार साल में इस योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। इसी योजना का असर है कि अाज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता बन गया है।