पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

60 साल के पिता और 29 साल के बेटे के मगही वीडियो को मिल रहे मिलियन व्यूज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आधुनिक युग से तालमेल बिठाने के लिए सोशल मीडिया पर सामाजिक होना आज के दौर में जरूरी सा बन गया है। युवाओं के लिए ये कॉमन है लेकिन 40 पार वाले लोग सोशल मीडिया को श्राप मानते हैं। युवाओं के लिए भटकाव मानते हैं। ऐसे में मगही ब्वॉयज बनकर छाई हुई है 60 साल के सतीश कुमार सिंह और 29 साल के विश्वजीत की जोड़ी। नालंदा के रहने वाले ये दोनों रिश्ते में बाप और बेटे हैं। बाप-बेटे की इस जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। मगही भाषा को प्रमोट करने के लिए दोनों तरह-तरह के वीडियोज बनाते हैं। पॉलिटिकल सटायर, करेंट मुद्दे और कॉमेडी वीडियोज बनाते हैं। फेसबुक और यूट्युब पर अपलोड करते हैं, जहां कुछ महीनों में ही इनके हजारों फॉलोवर्स और सब्सक्राइबर्स हैं। सतीश की एक कविता मईया-बाबूजी को डेढ़ मिलियन व्यूज मिले हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी बाप-बेटे की इस जोड़ी ने जुलाई 2019 में वीडियोज बनाना शुरू किया था। दोनों का वीडियो पटना इन वीनस जो कि पटना में आए बाढ़ पर आधारित था उसको भी लोगों ने खूब पसंद किया। इस वीडियो को एक मिलियन व्यू मिले हैं। अभी तक कुल 30 वीडियोज मगही ब्वॉयज पर दोनों ने अपलोड किए हैं। हाल ही में दोनों गोवा ट्रिप पर गए थे जहां विश्वजीत ने होली पर एक वीडियो अपलोड किया। सतीश को बस में लोगों ने देखकर कहा अरे अंकल आप तो मगही ब्वॉयज के हैं न। उनके लिए वो बहुत सुखद क्षण था।

रिटायरमेंट के बाद अपने अनुभव को युवाओं तक पहुंचाने की निकाली तरकीब


सतीश कुमार सिंह पेशे से अंग्रेजी के शिक्षक थे फिर वह स्कूल के प्राचार्य बने। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया। वह कहते हैं कि मैं अपने अनुभव का ऐसा चित्रण करना चाहता हूं कि युवा पीढ़ी उसे समझे। मैं एक रुपए में पेट्रोल लेता था आज 70 में लेता हूं। जब आप समाज में कुछ सुधार करना चाहते हैं तो आपको उनसे अलग होना पड़ता है। आपको गालियां सुननी पड़ती हैं। मेरा उद्देश्य मगही को प्रोमोट करने के साथ समाज की कुरीतियों को मिटाना है। दहेज पर भी कविता लिखता हूं लेकिन लोग अभी उसे ज्यादा पसंद नहीं करते। हम इस तैयारी में है कि मगही भाषा में एक मूवी बनाएं। उसकी प्लानिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग शुरू हो गई है।


पॉलिटिकल सटायर, करेंट अफेयर्स और कॉमेडी रिलेटेड बनाते हैं वीडियो

बेटे की मदद करने के लिए बनाया पहला वीडियो, लोगों ने सराहा तो बढ़ा मनोबल

विश्जीत बताते हैं कि मैंने अपने मित्र के साथ मगही ब्वॉयज को शुरू किया। बहुत दिनों तक हमें कुछ नहीं मिला और ढ़ंग का कोई वीडियो पोस्ट नहीं कर पाए तो पापा की मदद मांगी। पहला वीडियो हमने चालान काटने पर बनाया था। देखते-ही-देखते उसके व्यूज लाख में चले गए। पापा से मैं बचपन से ही फ्रैंक हूं। सबको ये जानकर हैरानी होती है कि हम बाप-बेटे हैं। इंजीनियरिंग के बाद विश्वजीत ने नौकरी छोड़ टीवीएफ में बतौर स्क्रिप्ट राइटर की नौकरी शुरू की। रविश की रिपोर्ट जो सबसे ट्रेंडिंग वीडियोज में से एक है उसके पीछे बिहार के विश्वजीत की कलम का जादू है।

विश्जीत व सतीष कुमार सिंह
खबरें और भी हैं...