हाेली को ले भगवानपुर में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे मजिस्ट्रेट और जवान
प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। होली के दिन मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में डीजे के साथ होली की धुन पर दिन भर युवक थिरकते दिखे, जबकि बुजुर्गों व नौजवानों की टोली ने एक दूसरे के घर पहुंच पारंपरिक होली गीत गाकर विलुप्त होते परंपराओं को जीवंत रखने की कोशिश की। वहीं शाम होते ही सभी लोग स्नान कर घर से निकल कर कर बड़े बुजुर्गों को अबीर व गुलाब लगा आशीर्वाद लिया। तो युवा अपने हम उम्र साथियों को गले मिल होली की शुभकामनाएं दी। जबकि होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर दिन भर पुलिस बल के साथ पदाधिकारी भी सभी संवेदनशील स्थानों पर गस्त करते रहे। जबकि शाम को कोई कही से अप्रिय घटना की खबर नहीं आई तो स्थानीय प्रशासन चैन की सांस ली।
भगवानपुर में एक दूसरे को गुलाल लगते युवा।