पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर, अब इश्तेहार वारंट लेगी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्र जदयू के नेता कन्हैया कौशिक ही हत्या का मुख्य आरोपी कुश चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कुश को गोली चलाते हुए कई लोगों ने देखा है। हत्याकांड के कई चश्मदीद है जो पुलिस के समक्ष अपना बयान दे चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस अब तक कुश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कुश के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट लिया था। अब पुलिस इश्तेहार की तैयारी कर रही है। इश्तेहार चस्पा होने के बाद पुलिस कुर्की वारंट लेगी। शास्त्रीनगर थानेदार विमलेंदु ने कहा कि हमलोग कुश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर पुलिस की विशेष टीम कुश की गिरफ्तारी की छापेमारी में लगी हुई है। कुश की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार को बिहटा और आरा में छापेमारी की। बिहटा के कई गांवों में पुलिस ने छापेमारी किया। वहीं उसके रिटायर एएसआई पिता से भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं पटेल नगर में छापेमारी कर पुलिस ने कुश के तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने खंगाला आशुतोष और धर्मेंद्र का मोबाइल फोन

घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आशुतोष और धर्मेंद्र उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस दोनों का मोबाइल खंगाल रही है। घटना से पहले कई बार कुश की धर्मेंद्र और बंटी से बातचीत हुई है। वहीं शुक्रवार को घटना में गोली लगने से घायल चंदन का भी बयान लिया। चंदन ने पुलिस से कहा कि जैसे ही मैं और कन्हैया थाने से लौटकर समारोह स्थल पर पहुंचा कुश आया और गोली चलाने लगा। उसने पुलिस से यह कहा कि कुश हमलोगों से पहले से खुन्नस में था। घटना 10 मार्च को हुई थी।

छात्र नेता की हत्या का मामला

खबरें और भी हैं...