पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोविंद हत्याकांड में दलितों पर केस करने के खिलाफ माले ने किया मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करसौत में गोविंद सिंह के आत्महत्या को हत्या बनाकर करसौत के दलितों और माले नेता जयशंकर पंडित को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के खिलाफ शनिवार को दरौंदा में माले नेता व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला कर सभा का आयोजन किया गया। भाकपा माले के वरिष्ट नेता अमरनाथ यादव ने कहा कि दरौंदा के गरीब आजादी के 73 साल बाद भी आजाद नही है। सामंती ताकतंे जब चाहे जिसकी चाहे हत्या कर देती है और फर्जी मुक़दमें में फंसा देती हैं। थाने में थानाध्यक्ष और जिला में एसपी जरूर हैं, लेकिन असली थानेदार व एसपी तो करसौत के जनप्रतिनिधि हैं। टुनटुन भगत, केशव चौहान, विनोद राम की हत्या रामजी छपरा वह करसौत में पहले ही सामन्तो के जरिए की जा चुकी है ,लेकिन विनोद राम के हत्या में नामजद केश करने बाद भी अभी तक पुलिस किसी को गिरफ्तार तक नही कर सकी है। उन्होंने कहा कि आज माले नेता जयशंकर पंडित को इस लिए गोविंद सिंह हत्या काण्ड में फसाया जा रहा है कि जहां भी दलित -गरीब- मजदूर- किसान का उत्पीड़न होता है वहां साथ खड़े होकर गरीबो के पक्ष में लड़ाई लड़ते है और न्याय दिलाते है। माले के दरौंदा में बढ़ते प्रभाव के कारण विधायक और संसद के कहने पर जयशंकर पंडित को फसाया गया है। हत्या के मुख्य जिम्मेवार मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार किया जाय। सभा में विकास यादव, प्रदीप कुशवाहा , सुरेंद्र प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, हामिद अंसारी, जगलाल यादव, गजाधर महतो, मनोज यादव, श्रीभगवान पासवान, प्रभावती देवी आदि थे।

दरौंदा में मार्च निकालते माले कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...