मानस पाठ अाैर नवाह परायण महायज्ञ 15 से
पटना सिटी| छोटी पटनदेवी मार्ग में स्थित साधन धाम में 15 मार्च से नवाह परायण महायज्ञ भक्तिमय माहौल में आरंभ होगा। आयोजन समिति के राजकुमार तिवारी व राजीव भारद्वाज ने बताया कि आचार्य रामनरेश शास्त्री के देखरेख में मानस पाठ आरंभ होगा। मानस पाठ व्यास पंडित कन्हैया मिश्र के द्वारा होगा। यज्ञ में कई संत, महात्मा, प्रवचनकर्ता शामिल हो रहे हैं। यज्ञ 23 मार्च तक चलेगा।