मांझी की मांग, निजी क्षेत्रों में भी महिलाओं को मिले आरक्षण
पटना|हम सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने निजी क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की। महिला दिवस पर पार्टी की महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काॅमन स्कूलिंग सिस्टम के माध्यम से बेटियों को सबल और सक्षम बनाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने पूरे देश में महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जतायी। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता पासवान ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में शीर्ष पर हैं। इस मौके पर रमेश चंद्र कपूर, सुरैया अख्तर, अनिल कुमार रजक, रुक्मणी देवी, रौशन देवी, किरण देवी, सलमा बेगम, गुड़िया देवी, रिभा देवी, देवंती देवी, रामविलास प्रसाद, रविंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, शैफुद्दीन, राजेश्वर मांझी, चंद्रभूषण कुशवाहा, नीतीश दांगी, द्वारिका पासवान अादि मौजूद थे।