पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मनोरंजन मिश्र बने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले बिहटा के राघवपुर में आयोजित दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में मनोरंजन मिश्र विजेता रहे। उन्होंने फाइनल में अभिषेक को हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में मनोरंजन ने निहाल को और अभिषेक ने निलय को हराया। नगर मंत्री पवन मिश्रा द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि विजेंद्र, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राहुल, कुंदन पाल, रोहित कुमार, अनुज कुमार, नित्यम मिश्रा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), आनन्द मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

बिहटा में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी और अतिथि।
खबरें और भी हैं...