कई नेता लोजपा (से) में शामिल
पटना|लोजपा (सेक्यूलर) ने 100 से अधिक जातीय महासभाओं के नेताओं के पार्टी में शामिल होने का दावा किया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान ने बताया कि शनिवार को प्रजापति महासभा के देवी दयाल पंडित, माली मालाकार सभा के संदीप मालाकार, बिंद महासभा के रोहित बिंद, बढ़ई महासभा केएन शर्मा, नोनिया संघ के रामटहल चौधरी, चौरसिया महासभा के शिवनाथ चौरसिया, कानू महासभा के राजेश्वर गुप्ता, लोहार महासभा के गजेंद्र शर्मा, तुरहा संघ के लाला तुरहा, तैलिय महासभा के विजय साव, स्वर्णकार महासभा के कृष्णा गुप्ता, अमाद महासभा के राजेश्वर कुमार, बढ़ई विश्वकर्मा महासभा के अनिल मिस्त्री, चन्द्रवंशी महासभा के शैलेंद्र चंद्रवंशी के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।