पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Siwan News Married Woman Strangled For Dowry In Asaon Dead Body Hanged From Fan Married In March 2019

असांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, शव पंखे से लटकाया, मार्च 2019 में हुई थी शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

असांव थाना क्षेत्र के डेहुरा पतार गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने गुरूवार की रात एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर में ही पंखे से लटका दिया। मृतका की पहचान डेहुरा पतार गांव निवासी संदीप चौहान की प|ी अंकिता देवी के रूप में हुई है। मृतका की शादी एक वर्ष पूर्व मार्च 2019 में हुई थी। बताते हैं कि हत्या के बाद परिजन गांव वालों से छुपाकर शव को सदर अस्पताल में लेकर आए और रात में करीब 12 बजे शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर शुक्रवार को नगर थाना की पुलिस पहुंची और मायके वालों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पिता जगत चौहान के बयान पर मामला दर्ज किया है। एफआईआर में पिता ने अपने दमाद सहित परिवार के अन्य सदस्यों को अरोपित किया है। घटना के संबंध में बताते हैं कि दरौली थाना क्षेत्र के खैराटी दलिप गांव निवासी लड़की के पिता जगत चौहान ने बताया कि पुत्री अंकिता की शादी एक वर्ष पूर्व संदीप चौहान के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। गुरूवार की रात किसी ने ससुराल से सूचना दिया कि उसका तबियत खराब है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के आधार पर परिवार के सदस्यों के साथ पहले सभी लोग ससुराल पहुंचे। वहां पर कोई नहीं मिला और घर बंद था। इसके बाद सभी लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो देखे कि शव को इमरजेंसी के समीप एक बेड पर लावारिस पड़ा है और ससुराली फरार हैं। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को पंखे से लटकाया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर चोट का जख्म था। इससे साफ लग रहा है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसका हत्या कर दिए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सदस्यों को सौप दिया ।

दहेज मेंे सोने की चेन के लिए नवविवाहित को घर से निकाला

पचरूखी| पचरूखी थाना क्षेत्र के सुपौली गांव मे दहेज के लिए नवविवाहित से मारपीट कर प्रताड़ित करने एवं घसीटकर घर से निकाल देने का ममला प्रकाश मे आया है।इस मामले मे पीड़िता ने अपने पति सहीत ससुराल वालो को नामजद किया है।घटना के बारे मे पीड़ित सुनीता देवी ने बताया की मेरी शादी एक साल पहले हिन्दू रिति रिवाज के मुताबिक सुपौली गांव निवासी रामायण माझी के 20वर्षीय पुत्र संजय माझी के साथ हुई है।शादी के तीन माह बाद से ससुराल वाले दहेज मे सोने के चेन की मांग को लेकर मारपीट करते रहते है। वही इसको लेकर कई बार पंचायती भी हुई है लेकिन कोई प्रभाव नही पड़ा।

खबरें और भी हैं...