पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक दिन में अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री बढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी का पारा एक दिन में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है। इससे गुरुवार को लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, राज्य के कई इलाकों में बुधवार की रात से रूक-रूक कर हल्की बारिश भी हुई। दक्षिण बिहार के कई जिलों में 15 मार्च तक रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। इससे रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी। 15 मार्च के बाद आसमान के पूरी तरह से साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद एक-दो िदनों तक तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। लोगों को थोड़ी ठंड महसूस करेंगे। हालांकि, 20 मार्च के बाद मौसम फिर बदलेगा।

20 के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी लगातार वृद्धि : मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 मार्च के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में लगातार वृद्धि होने की उम्मीद है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक यानी 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक पटना में 1.3 एमएम बारिश हुई, वहीं गया में सबसे अधिक 4.8 एमएम बारिश हुई। इससे बुधवार की रात थोड़ी ठंड महसूस की जा रही थी।

खबरें और भी हैं...