सीआरपीएफ के सेक्टर मुख्यालय में मेडिकल कैंप
पटना | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर मुख्यालय में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। डाॅक्टरों की टीम ने सीआरपीएफ व सीआईएसएफ कर्मियों के परिवार की 50 से अधिक महिलाअों के स्वास्थ्य की जांच की आैर आवश्यक सलाह दिए। उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी (प्रशासन) एसएम हसनैन ने किया। इसमें ऑब्सटेट्रिक व गायनाकोलॉजिकल सोसाइटी की अध्यक्ष डाॅ. नीलम, डाॅ. रागिनी प्रियंका, डाॅ. अर्चना प्रसाद, डाॅ. सोनाली, डीआईजी (परिचालन) अोंकार सिंह चाड़क आदि मौजूद थे।