प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने आठ कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
गुठनी पीएचसी में बुधवार की मध्य रात्रि प्रसव कक्ष से नवजात शिशु के शव को कुत्ता द्वारा उठा ले जाने के मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शब्बीर अख्तर ने संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिश दिया है। प्रभारी ने सुरक्षा गार्ड से लेकर चिकित्सक तक सभी आठ कर्मचारियों को नोटिस देते हुए 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जिन कर्मचारियों से शो कॉज किया गया है उनमें चिकित्सक नवनीत कुमार, एएनएम मंजू देवी, रंजना सिन्हा, ममता प्रमिला देवी, सुनीता देवी, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी विद्यासागर दास, सुरक्षा गार्ड बादशाह सिंह व राजेन्द्र पटेल शामिल है।
विदित हो कि गुठनी के खपवा गांव निवासी परमात्मा यादव की प|ी पुष्पा देवी को प्रसव लाभ के लिए बुधवार को गुठनी पीएचसी में भर्ती कराया गया और बुधवार रात्रि करीब 1 बजे पुष्पा देवी को प्रशव कक्ष में पुत्र जन्म लिया था जिसकी तुरंत ही मौत हो गयी थी। प्रसव कक्ष में नवजात के शव को छोड़ पीड़िता को वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया था जहां से नवजात के शव को कुत्ता उठा ले गये थे। इस बात की जानकारी उस समय हुई जब पीड़िता के परिजन नवजात के शव को देखने की इक्षा प्रगट की थी और शव को ढूंढने पर देखा गया कि चिकित्सक आवास के पीछे कुत्ता नोच रहा है। पीड़िता के परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर : 8 माह से चल रहा है नए भवन में प्रसव का कार्य
बसंतपुर| सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर का पुराना बिल्डिकल पूरी तरह से जर्जर था, यहां अाए दिन प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि वहां न तो बेड था न शौचालय की व्यवस्था। लेकिन पिछले करीब 8 माह से यह व्यवस्था सुदृढ है। नए भवन में प्रसव कार्य प्रारंभ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर के चिकित्सका पदाधिकारी डा. रविरंजन का कहना है कि वर्तमान में यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गुठनी वाली स्थिति नहीं है। रोगियों के लिए सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।