हरिहांस में ईंट भठ्ठा मालिकों की हुई बैठक
सीवान| हुसैनगंज के हरिहांस में नुरूल हक की अध्यक्षता में प्रखंड ईंट भट्ठा संध की बैठक हुई। इसमें सभी भट्ठा मालिक मौजूद रहे। बैठक में चर्चा हुई कि विगत दो सप्ताह से लगातार बारिश से चिमनी मालिक परेशान हैं। इससे काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसको देखते हुए नई दर तय की गयी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एन नंबर की ईंट 13 हजार प्रति टाॅली बेची जाएगी। सरकार से गुहार लगाई गई कि आपदा से भट्ठा मालिकों को वित्तीय सहायता की जाए। मौके पर नुरूल हक, इरशाद, अनवर, शहजाद आलम, भुट्टू मुखिया, राजू गुप्ता, सोहराब अहमद, सईद अख्तर, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।