पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाबू वीर कुंवर सिंह समारोह को लेकर बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना| अप्रैल में बाबू वीर कुंवर सिंह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर के एक निजी होटल में बैठक की गयी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए समिति का गठन होगा। मुख्य अतिथि विजय कुमार सिंह ने ट्रस्ट के लिए पांच कट्ठा जमीन देने की घोषणा एवं भवन बनाने में सहयोग देने की बात कही। उद्घाटन करते हुए पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि समारोह में सभी जाति के लोग भाग लेंगे। हमेशा सबको साथ लेकर चलना चाहिए। जातिवाद को समाप्त करना जरूरी है। सभी जाति और समुदाय से अच्छा सम्बन्ध बनाकर रखना चाहिए। राणा सिंह ने कहा कि जात-पात से समाज टूटता है। हमें इसे समाप्त करना है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो.चंद्रशेखर सिंह ने किया। बैठक में डॉ.समरेन्द्र झा, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, संजय सिंह, प्रेम शंकर सिंह चौहान, दिवाकर सिंह, रविभूषण सिंह, विशाल कुमार सिंह, राजन सिंह, विरेन्द्र पाल सिंह, जनार्दन सिंह, राजेश सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...