ब्राह्मण महाकुंभ की सफलता को लेकर बैठक
पटना सिटी| ब्राह्मण महाकुंभ गांधी मैदान में 12 अप्रैल को आयोजित है। इसमें भागीदारी बढ़ाने के लिए शनिवार को सनातन धर्मसभा परिसर में संयोजक ब्रजेश मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताअों ने आचार्य चाणक्य के जीवन पर भी प्रकाश डाला। बैठक में डॉ. राजीव गंगौल, सत्येंद्र मिश्र, सुरेश शास्त्री, मधुसूदन मिश्र, ब्रजेश शुक्ला, निशिकांत शुक्ला, रानी साधना, गुड़िया पाठक, मणि मिश्र अादि शामिल थे।