पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाटक में दिया सावधानी से होली खेलने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिथिलेश कुमार पांडेय द्वारा लिखित एवं ज्ञानी प्रसाद द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक “रंग-बेढंग” की सफल प्रस्तुति स्थानीय दल्लुचक बाजार, खगौल में की गई। नाटक में सावधानी से होली खेलने का संदेश दिया गया। होली मिलन समारोह में मिथिलेश कुमार पाण्डेय को सर्वसम्मति से “मूर्खाधिराज” घोषित कर सम्मानित किया गया तथा सकविस के अध्यक्ष व महासचिव ने उपहार भेंट किए। उधर, सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की शृंखला में महेश चौधरी लिखित एवं अमन कुमार द्वारा निर्देशित “प्यार के रंग में खुशियां मनाओ” की प्रस्तुति रविवार को वाल्मी स्थित आशीष मार्केट में की गई। इसमें शांति और सद्भभावना का संदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं...