मध्य विद्यालय मुंदीपुर शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से पठन-पाठन कार्य बाधित
प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव पंचायत में संचालित बुनियादी मध्यविद्यालय मुंदीपुर के शिक्षक बापू के सपने को चकनाचूर करने में लगे हुए है। बता दे कि एक तरफ नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से पठन पाठन बाधित है तो दूसरे तरफ नियमित शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाने में रुचि नहीं दिखा रहे है। बतादें कि शुक्रवार को बच्चे पढ़ने के लिए मुंदीपुर बुनियादी विद्यालय पहुंचे तो देखे कि विद्यालय में एक ही शिक्षक है। जबकि इस विद्यालय में सात शिक्षक पदस्थापित हैं। जिसमें तीन स्थाई शिक्षक व चार नियोजित शिक्षक हैं। इससे बच्चे घर चले गए। इससे नराज अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते अभिभावकों ने बताया कि इस विद्यालय में कई वर्षों से शिक्षक पढ़ाने के लिए नियमित अंतराल पर आने की परंपरा बनाई है। सभी पदस्थापित शिक्षकों के विद्यालय में नहीं आने से विद्यालय के छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है। प्रदर्शन करने वालो में शामिल संजय यादव, शैलेश मांझी, सुनील यादव, रामबाबू कुमार, अनोज यादव, पप्पू कुमार, डिप्पु कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, जितेंद्र यादव आदि शामिल थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से बात करने के लिए फोन लगाया जाता है तो उनके मोबाइल को कभी शिक्षक उठाते हैं तो कभी अनुकम्पा आए शिक्षक उठाते हैं।