पथराव में हुई हत्या के बाद पीड़ितों से मिले विधायक
महाराजगंज| होली के दिन डीजे बजाने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पथराव की घटना में बलऊ गांव निवासी मृतक रिटायर्ड सैनिक राजेन्द्र प्रसाद की मौत की सूचना पर महाराजगंज के विधायक हेमनारायण साह ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। उन्होने कहा कि सरकार के तरफ से सहायता दिलाई जाएगी। विधायक से ग्रामीणों ने मिल कर निर्दोष लोगों को बचाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग थी कि इस घटना में शामिल अभियुक्तों को लेकर हुई झड़प में पुलिस ने बहुत से निर्दोष ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी है। ग्रामीणों ने विधायक से प्रशासन से मिल कर निर्दोष लोगों को बचाने की अपील की।