मोदी ने पूछा- क्या बिना रोजगार दिए विकास दर दहाई अंकों में हो सकती है
पटना|उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर राजद से पूछा- क्या बिना रोजगार दिए बिहार की विकास दर दहाई अंकों में बनी हुई है? कहा- एनडीए सरकार ने सड़क, बिजली, फ्लाईओवर, आरओबी और महासेतुओं के निर्माण से ढांचागत विकास तेज करने की नीति अपनायी, जिससे 15 साल में हजारों लोगों को रोजगार मिला। बोधगया, राजगीर, वैशाली, वाल्मीकिनगर जैसे केंद्रों पर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलने से कई जिलों में स्थानीय उद्योगों में रौनक लौटी। मोदी ने कहा कि राजद ने 15 साल तक जरूरत के मुताबिक शिक्षकाें की बहाली नहीं की, जिससे राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्र-टीचर अनुपात बिगड़ गया था।