स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने जांच कराई
पटना सिटी|अगमकुअां स्थित बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में विश्व किडनी दिवस पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। इनमें 100 से अधिक लोगों ने जांच कराई। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमआई, सीरम क्रिटनिन, यूरीन टेस्ट किया गया। हॉस्पिटल के किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगर हाथ-पैरों और आंखों के नीचे सूजन, सांस फूलना, भूख न लगना, हाजमा ठीक न रहना अाैर खून की कमी से शरीर पीला पड़ना, कमजोरी, थकान, बार-बार पेशाब आना, उल्टी व जी मिचलाना अाैर शरीर में खुजली होना आदि लक्षण से पता चलता है कि किडनियां ठीक से काम नहीं कर रही है। 35 साल के बाद कम से कम साल में एक बार ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच जरूर कराएं। न्यूट्रिशन से भरपूर खाना, एक्सरसाइज और वजन पर कंट्रोल रखने से भी किडनी की बीमारी की आशंका को काफी कम किया जा सकता है।