पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रिमझिम बारिश से ही शहर की सड़कों पर फैला कीचड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिमझिम बारिश ने ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। राजधानी के तमाम इलाकों में झाड़ू लगाए जाने का दावा लगातार निगम प्रशासन करता रहा है, लेकिन हल्की बारिश से ही सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। उन इलाकों की हालत सबसे अधिक खराब है, जहां नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य चल रहा है।

जिन इलाकों में मैनहोल, कैचपिट या नालों से निकाल कर कूड़ा बाहर रखा गया है, वह बारिश के पानी के साथ मिलकर सड़क पर बिखर रहा है। अनीसाबाद से फुलवारीशरीफ जाने वाले एनएच के दोनों तरफ कीचड़ है। बेउर मोड़ से बेउर जेल होते भीतर के मोहल्लों में जाने वाली सभी सड़कें कीचड़ से भरी हैं। तेजप्रताप नगर से सिपारा तक बारिश के पानी ने सड़क पर लोगों के निकलने में मुश्किल खड़ी कर दी है। भागवत नगर के विनय मिश्रा ने बताया कि अभी भी मोहल्लों की सड़कों पर पानी जमा हो जा रहा है। सीवरेज बिछाने के क्रम में खोदी गई सड़कों को रिस्टोर नहीं किया जा सका है। सैदपुर के रामनरेश साहू व किशन राय ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत सड़कों को खोदने के बाद उसे रिस्टोर नहीं किया जा सका है। नगर निगम की ओर से इन इलाकों में चूना व ब्लीचिंग का भी छिड़काव नहीं हो रहा है। इसके अलावा सड़कों की सफाई का कार्य नहीं चल रहा है। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने कहा कि निगम की टीम लगातार काम कर रही है। सड़कों से कचरा हटाने व झाड़ू लगाने का कार्य तेजी से कराया जाएगा।

संक्रामक राेगाें के खतरे के बाद भी सफाई व्यवस्था लचर

पटना | राजधानी में सफाई व्यवस्था की स्थिति लचर है। सरकार एक तरफ संक्रामक रोगों को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है, वहीं नगर निगम के स्तर पर इसकी तैयारी अधूरी दिख रही है। कूड़ा उठाव भी सही तरीके से नहीं हो रहा है। मोहल्लों में बनाए गए अस्थायी कूड़ा प्वाइंट को सही प्रकार से सेनेटाइज नहीं किया जा रहा है। वार्ड 11 के नितेश शर्मा कहते हैं कि तीन दिनों से घरों से कूड़ा उठाव वाली गाड़ी नहीं आई है। सीवरेज निर्माण कार्य जारी रहने के कारण सड़कों पर पानी है, लेकिन फॉगिंग नहीं हो पा रही है। भागवत नगर, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, सैदपुर, संदलपुर आदि इलाकों में भी इसी प्रकार की स्थिति का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मेयर सीता साहू ने कहा कि जिस प्रकार के संकट की आहट है, उसमें सफाई पर विशेष जोर देने की जरूरत है। इसके लिए हमने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है।

बारिश के बाद पटना सिटी की मंडियों में रास्ते पर फैली गंदगी।
खबरें और भी हैं...