सेवा समाप्ति के निर्णय के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारी बनाएंगे मानव श्रृंखला
पटना | पटना नगर निगम के कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया है। सरकार के नगर निकाय कर्मचारियों को लेकर लिए गए फैसले के खिलाफ यह शृंखला बनाई जाएगी। पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के महासचिव नंद किशोर दास ने बताया कि शनिवार अपराह्न 2 बजे से मिलर स्कूल मैदान में कर्मचारी जुट कर मानव श्रृंखला बनाए बनाएंगे और अपने विरोध का इजहार करेंगे। सरकार ने 31 मार्च तक दैनिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके बाद दैनिक कर्मचारियों की सेवा एजेंसी के माध्यम से ही ली जा सकेगी।