मुंशी को जगाकर दुकान से लूटे 27,500 रुपए
महाराजगंज| लेरूआ बाजार स्थित मां गायत्री लोहा भंडार में रविवार की रात्रि करीब 10 बजे 6 की संख्या में आए अपराधियों ने दुकान के मुंशी को जगा कर हथियार के बल पर 27 हजार 5 सौ रुपए की लूट कर फरार हो गए। इस घटना के संबंध में दुकानदार सह बलऊ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदन में कहा है कि आठ-दस की संख्या में हथियारों से लैस अपराधियों ने मुंशी और भतीजा को कब्जे में लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। एफआईआर में पारस यादव के पुत्र राजबिहारी यादव, बिकाऊ यादव के पुत्र धीरज यादव, शम्भु यादव के पुत्र सरोज यादव, तारकेश्वर यादव के पुत्र चंदन यादव, नरेश यादव के पुत्र राहुल यादव और छोटेलाल यादव के पुत्र सुबास यादव को नामजद किया है।