पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसंतपुर में जहर देकर अधेड़ की हत्या, पांच लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के सरेया श्रीकांत गांव में एक व्यक्ति की हत्या जहर पिलाकर कर दी गई। मृतक खलील मियां बताया जाता है। मृतक के पुत्र खुश मोहम्मद ने थाने में बयान देकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपने दिये गए बयान में उसने कहा है 10 मार्च की सुबह 10:30 बजे मेरे दरवाजे पर सरेयां श्रीकांत के साहेब राय, श्रीभगवान साह, शिवशंकर राय,व हुसेपुरनंद के अंगद राय, चारों लोग उसके घर आए व उसके पिता खलील मियां को अपने साथ ले गए। समय 3:30 बजे दिन में शिवशंकर राय मुझे घर बुलाने आए की चलो अपने पिता को मेरे दरवाजे पर से लेकर आओ। तब तक साहेब राय के स्कार्पियो गाड़ी से पिता को गुड्डू पंडित व शिवशंकर राय मृत अवस्था में लेकर आए व मेरे घर पर उतार कर फरार हो गए। हम लोग के परिवार से उसके परिवार के बीच पहले से दुश्मनी चल रहा था। उसने पूर्व के विवाद को लेकर जहर पिलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मौके पर अपर थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह व राजकुमार झा पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दरौली में पांच मार्च से लापता बुजुर्ग का शव पोखरे से बरामद

दरौली | मुख्य बाजार स्थित बांसफोर मोहल्ला के पोखरा से पुलिस ने एक शव को निकाला। बताया जाता है कि बुधवार को 10 बजे पूर्वाह्न में ग्रामीणों ने पोखरा में एक शव को देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिया गया। मौके पर पुलिस ने पहंुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार शव की पहचान थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी मुखलाल बांसफोर के रूप में की गई है। मृतक गत पांच मार्च को दरौली अपने मामा गंगासागर बांसफोर के श्राद्ध कर्म में आया था। उसी दिन से लपाता बताया जा रहा है। मृतक की प|ी गुड्डी देवी ने बताया कि 5 मार्च को मेरे पति कन्हौली गांव से दरौली आपने मामा स्वर्गीय गंगासागर बांसफोर के श्राद्ध कर्म में गए थे। श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद से ही घर नही पहुंचे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हो सकता है कि श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद शौच आदि क्रिया करने पोखरा के तरफ गए हो और पैर फिसलने से पोखरा में डूब गए हों। पोखरा के किनारे बांसफोरो की बस्ती है। उधर जब मृतक के प|ी व बच्चों को पोखरा में डूबने की जानकारी हुई तो तुरंत कन्हौली गांव से दरौली पहुंच गए। शव देखकर प|ी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक परिवार का कमाऊ व्यक्ति था।

गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

खलील मियां का शव बुधवार को सरेयां श्रीकांत गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव को देख प|ी सलमा बीबी रोने बिलखने लगी। वहीं पिता के शव देख पुत्री कैदा बेगम, मैदा बेगम व मुस्कान बार-बार राेते रोते बेहोश हो जा रही थी। साथ ही पुत्र फूलमहम्मद व खुश मोहम्मद शव को देख विलाप करने लगा। मृतक मिलनसार व शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वह मजदूरी कर घर का पालन पोषण करता था।

बसंतपुर में मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

स्कॉर्पियो से आए थे चार लाेग, मामले की छानबीन में जुटे पुलिस अिधकारी
खबरें और भी हैं...