पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साॅफ्टवेयर और सर्वर की गड़बड़ी से अब बाधित नहीं होगा म्यूटेशन कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना | सॉफ्टवेयर और सर्वर की गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन म्यूटेशन का काम बाधित नहीं होगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऑनलाइन म्यूटेशन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सभी सीओ और आईटी असिस्टेंट को ट्रेनिंग दी जा रही है। गुरुवार को पटना प्रमंडल के सभी छह जिलों के सभी अंचलाधिकारियों और आईटी असिस्टेंट को ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग के दौरान निस्तारण के बाद भी सॉफ्टवेयर में केस का लंबित दिखाना, राजस्व कर्मचारी, सीआई और सीओ के लॉगिन में नहीं दिखना तथा गांव और पंचायत का टैगिंग गलत जैसे दो सौ मामलों का निष्पादन किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी अंचल अधिकारियों को 30 जून, 2019 से पहले जमा हुए ऑनलाइन म्यूटेशन के सभी मामलों को निपटारे का आदेश दिया है। लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जो तकनीकी कारणों से लंबित हैं।
खबरें और भी हैं...