पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होला मोहल्ला पर पंच प्यारों की अगुवाई में तख्त साहिब से निकाला नगर कीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में निकली होला मोहल्ला नगर कीर्तन शोभायात्रा में मंगलवार को काफी संख्या में संगत शामिल हुए।

नगर कीर्तन तख्त श्री हरिमंदिर जी तख्त साहिब का परिक्रमा करते हुए दर्शन ढयोरी के रास्ते मेन रोड चौक थाना के रास्ते कंगन घाट, चौक नई सड़क होते हुए मैनी संगत बाल लीला गुरुद्वारा पहुंची। यहां संत बाबा गुरविंदर सिंह, बाबा बलवंत सिंह, राजन सिंह, चमकौर सिंह, तख्त समिति के सदस्य सरदार राजा सिंह ने पंच प्यारों का स्वागत किया। रागी जत्था भाई कविंदर सिंह ने शबद कीर्तन से संगत के निहाल किया। ज्ञानी सुखदेव सिंह ने होला मोहल्ला की महत्ता पर प्रकाश डाला। नगर कीर्तन हरिमंदिर गली के रास्ते तख्त साहिब पहुंची। तख्त साहिब में आनंद साहिब का पाठ, अरदास हुकुम लिया गया। कड़ाह प्रसाद वितरण के बाद विशेष दीवान की समाप्ति हुई।

समारोह में ये लोग थे मौजूद

मौके पर तख्त प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा, सदस्य जगजोत सिंह सोही, पूर्व महासचिव सरजिदंर सिंह, अधीक्षक दलजीत सिंह,पपींद्र सिंह, इंद्रजीत बग्गा, सरदार दर्शन सिंह, सरदार प्रेम सिंह, सरदार त्रिलोक सिंह, महाकांत राय व सरदार रामर| सिंह प्रो लाला मोहर उपाध्याय आदि शामिल हुए।

होली के मौके पर तख्त श्री हरमंदिर जी साहब से पंज प्यारे की अगुवाई में निकाला गया होला मोहल्ला पर नगर कीर्तन।
खबरें और भी हैं...