महिला सशक्तीकरण के लिए नरेंद्र मोदी ने उठाए कई कदम
राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने कहा कि महिलाओं की तरक्की पर ही देश की तरक्की निर्भर है, इसलिए महिलाओं के विकास को लेकर हर स्तर पर गंभीर प्रयास होने चाहिए। वे जदयू कार्यालय में महिला जदयू व महिला सुधार वाहनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला समागम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीतीश कुमार ने आरक्षण देकर महिलाओं को राजनीति में आने का मार्ग सुलभ किया। विधायक रंजू गीता ने कहा कि बिहार सरकार ने बालिकाओं के उत्थान के लिए जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 54100 रुपया का प्रावधान कर बेटियों को नयी उड़ान दी है। महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने कहा कि महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पार्टी बूथ सखी बना रही है। मौके पर पूनम झा, बंदना राय, छठिया देवी, रीना चौधरी, चौधरी मायावती, सविता नटराजन, किरण रंजन, डॉ. ललिता, मालती सिंह, दमयंती यादव, सागरिका चौधरी, कल्याणी सिंह आदि मौजूद थीं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
पाॅलिटिकल रिपोर्टर|पटना
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पिछले कुछ वर्षों में नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण के लिए कदम उठाया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ सुकन्या समृद्धि योजना की भी चर्चा की। बच्चियों की शिक्षा में भूमिका बनी रहे और उनका स्कूल से छोड़ने की समस्या को देखते हुए पिछले छह वर्षों में 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया। महिलाओं को पहली बार वायुसेना में विमान उड़ाने की अनुमति मिली। वह 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय महिलाओं से रूबरू थे। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों की महिला कर्मचारी, गैर सरकारी संगठनों की महिला समाजसेवी, स्टार्ट-अप के माध्यम से अपने जीवन को नया रूप देने वाली महिलाएं शामिल हुईं।
दीप शक्ति सम्मान समारोह
पटना| विद्युत भवन के समागत सभागार में दीप शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बिजली कंपनी में बेहतर काम कर रही महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, संजीवन सिन्हा, एसकेपी सिंह, विपिन कुमार सिंह, आदि मौजूद थे। अमृता सिंह, पल्लवी राज, नुरूल फातमा, रचना कुमारी, विजय लक्ष्मी, अमिता, सुनीता, अमिता वर्मा, प्रिया रानी, प्रीति सोनी, विभा, राखी, किरण भारती, अंजली, फूल परी देवी, हिमांशी प्रिया, सुमन कुमारी, सोफिया अहमद, स्मिता, प्रीति, शालू कुमारी, धर्मशीला भारती, अंशु भारती, अंतरा चंद्रा, प्रीति शर्मा, प्रियंका कुमारी, अंकिता भारती व सोमा चक्रवर्ती को सम्मानित किया गया।
महिला थानेदार, इंस्पेक्टर से लेकर 150 कर्मी सम्मानित
महिलाओं से रूबरू रविशंकर प्रसाद।
नीतीश कुमार ने आरक्षण देकर महिलाओं को राजनीति में आने का मार्ग सुलभ किया
पटना|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में जिले की महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए पटना रेंज के आईजी संजय सिंह व एसएसपी उपेंद्र कुमार सिंह ने बेहतर काम करने वाले 150 महिलाओं को सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसएसपी के अलावा सभी एसपी, सभी डीएसपी व एसडीपीओ भी मौजूद थे।