नौबतपुर अस्पताल का कर्मी 24 घंटे से लापता
नौबतपुर | नौबतपुर थाना क्षेत्र के नगवां निवासी और नौबतपुर रेफरल अस्पताल में स्वीपर के पद पर कार्यरत अशोक डोम पिछले 24 घंटे से लापता है। इधर-उधर खोजबीन के बाद उसकी प|ी सोनी देवी ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कर पति को खोज निकालने की गुहार पुलिस से की है। उसके पति कुछ मानसिक रूप से भी बीमार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।