पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगेटिव रिपोर्ट आई पर नहीं मिली छुट्टी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएमसीएच में चार और एम्स में एक संदिग्ध भर्ती

पटना|पीएमसीएच में शनिवार काे कोराना वायरस के चार और पटना एम्स में एक संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। पीएमसीएच में भर्ती संदिग्धों में एक अाईपीएस अधिकारी और उनकी डाॅक्टर प|ी हैं। दोनों इटली गए थे। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन ने की। दूसरी अोर पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विमल कारक ने बताया कि बाकी संदिग्धों में एक जमुई अाैर दूसरा पटना का है। शनिवार को दो ही सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वायरोलॉजी लैब से दो संदिग्ध मरीजों का सैंपल अारएमअारअाई भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव अा गई है। पटना एम्स में एक संदिग्ध मरीजों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। राकेश कुमार गिरी नामक युवक गोपालगंज का रहने वाला। राकेश दुबई से लौटा है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री है। राकेश दुबई से लौटा है। एम्स में 30 बेड का अाइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

सतर्कता

पटना सिटी|संक्रामक रोग अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में गुरुवार को भर्ती दो संदिग्ध मरीजाें की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को ही निगेटिव आ चुकी है, लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है। एनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनमें मथुरा से लौटी पटना की महिला अाैर दुबई में एसी मैकेनिक का कार्य करने वाला सीवान का युवक है। दोनों की दूसरी बीमारियों की भी जांच कराई जा रही है। उन्हाेंने बताया क अबतक यहां छह संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं, सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। उधर अगमकुआं स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में कोरोना वायरस की जांच के लिए शनिवार को चार सैंपल पहुंचे हैं।
खबरें और भी हैं...