एनओयू के नवनियुक्त वीसी ने संभाला पदभार
पटना| नालंदा खुला विवि के नवनियुक्त कुलपति डॉ. एचएन प्रसाद ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही प्रभारी कुलपति डॉ. जीसीआर जायसवाल की विदाई भी हो गई। डॉ. एचएन प्रसाद ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास को प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि नालंदा में एनओयू का भवन बनना है, जिसके लिए जो भी जरूरी होगा किया जाएगा। मौके पर प्रो. कृतेश्वर प्रसाद, डॉ. विजय शंकर राय आदि मौजूद थे।