पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनआईटी के आभाष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बने इंडिया टॉपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईआईटी दिल्ली ने शुक्रवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा के लिए देशभर से 8 लाख 58 हजार 890 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। गेट के सभी 25 पेपर में 6 लाख 85 हजार 88 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 18.8 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। आईआईटी दिल्ली की ओर से सभी 25 विषयों में टॉपरों की सूची जारी की है, गेट में सबसे ज्यादा अंक हितेश पोपली को मिला है। उन्हें कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के पेपर में 100 में से 91 अंक अाए हैं। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया टॉपर एनआईटी पटना के फाइनल ईयर के छात्र आभाष राय बने हैं। आभाष को 100 में 87.33 अंक प्राप्त मिला है। आभाष यूपी के बलिया के नरायणपुर गांव के रहनेवाले हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च पर फोकस करना है और पीएसयू सेक्टर में जाना है। अभ्यर्थी रिजल्ट gate.iitd.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। गेट का आयोजन 1, 2, 8 व 9 फरवरी को हुआ था। सफल परीक्षार्थी सीधे एमटेक, एमटेक प्लस पीएचडी के साथ पीएचडी में दाखिला ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...