नीतीश ने सामाजिक सरोकार को भी जीवंत किया, उनके कार्यों से प्रेरित हो रहे लोग
प्रदेश जदयू के महासचिव शंभूनाथ सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति में शासन व्यवस्था को जिस तरह सशक्त बनाया है, उसी तरह समाज में सामाजिक सरोकार को भी जीवंत किया है। इसी का परिणाम है कि आज हर वर्ग का व्यक्ति जदयू से जुड़ना चाह रहा है। वह रविवार को खगौल स्थित नगर परिषद सभागार में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले राजद नेता, प्रसिद्ध रंगकर्मी और समाजसेवी सोनू कुमार गुप्ता, रेणु कुमारी, सुशीला देवी सहित बड़ी संख्या में जदयू की सदस्यता ली। दानापुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रभारी सुरेंद्र गोप ने पार्टी मे शामिल हाेने अाए लोगों को सदस्यता दिलाई। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने नाटक व नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में खगौल नगर परिषद के अध्यक्ष राहुल गांधी, विष्णु गुप्ता, अमर सिन्हा, जितेंद्र पटेल, मंजू देवी, सियाशरण सिंह व ओमप्रकाश मौजूद थे।