गोविंद हत्याकांड व लूटकांड में नहीं मिला अबतक कोई सुराग
गोविन्द हत्याकांड एवं पेट्रोल पंप लूट कांड में पुलिस को अबतक कोई सफलता नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिर भी पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है । दोनों घटनाओं में अब तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवारों का पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा हैं। हालांकि पुलिस लगातार छापामारी कर रही हैं और पुलिस दावा कर रही हैं कि अभियुक्तों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। गौरतलब हो कि 2 मार्च को दरौंदा मुख्यालय स्थित प्रताप आटों सविंस सेंटर से तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर काउंटर से 15 हजार रुपए लूट कर चलते बने। जिसमें नोज़ल मैन बबलू सिंह के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 10 मार्च को करसौत पंचायत के मुखिया रामकृष्ण सिंह के भतीजा गोविंद कुमार सिंह की गांव के ही लोगों ने पुरानी दुशमनी को लेकर हत्या कर गांव के बगिचे में पेड़ से शव को लटका दिया था। गांव के ही अशेवर राम के पुत्र प्रदीप राम,हरिमल राम के पुत्र कैलाश राम, स्वर्गीय रामनाथ राम के पुत्र ध्रुव नाथ राम, स्वर्गीय देवनाथ राम के पुत्र सर्वजीत राम,सूरत राम के पुत्र कमलेश राम तथा साजिश करने के आरोप में सिरसांव नवका टोला गांव निवासी व माले नेता जयशंकर पंडित को आरोपित किया हैं।