एक माह में किसी ने भी नहीं की निजी स्कूलों की सही शिकायत
पटना प्रमंडल में निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चाें के माता-पिता व अभिभावकों के शिकायत करने के लिए ई-मेल अाईडी जारी किया गया था। rdde.patna@gmail.com नाम से जारी ई-मेल आईडी पर अभिभावक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। एक माह पहले जारी इस ई-मेल अाईडी पर अबतक एक भी सही शिकायत दर्ज नहीं की गयी है। ई-मेल अाईडी पर अाने वाली चार-पांच शिकायतों में साक्ष्य नहीं हैं, जबकि अावेदन देने के साक्ष्य काे अपलाेड करना अनिवार्य है। यानी, पिछले साल का नामांकन शुल्क अाैर मंथली शुल्क के साथ इस साल का नामांकन शुल्क अाैर मंथली शुल्क देना हाेगा। इस साक्ष्य के अाधार पर प्रशासन की टीम जांच करेगी। अभी अारडीडी द्वारा निबंधित स्कूलाें से शुल्क में की बढ़ोतरी की सूची मांगी गयी है। इस ई-मेल आईडी पर शिकायत करने वाले अभिभावक का नाम गुप्त रखा जाएगा।
इधर, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने पटना प्रमंडल में अाने वाले पटना, नालंदा, भाेजपुर, बक्सर, रोहतास व कैमूर जिले के जिलाधिकारी काे इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें अादेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल अभिभावकाें पर स्कूल के काउंटर से किताब, काॅपी अाैर ड्रेस खरीदने का दबाव नहीं डाल सकते हैं। वे मनमर्जी की दुकान से ड्रेस, किताब अाैर काॅपी खरीद सकते हैं।
स्कूल प्रबंधक काे निर्देश
{सभी विद्यालयों को 31 मार्च तक अपनी वेबसाइट बना लेनी है
{जिला शिक्षा पदाधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक काे वेबसाइट बनाने की सूचना दें
{वेबसाइट पर किताब, काॅपी, ड्रेस, फीस अादि की सूचना जारी करें
{विद्यालय के सूचना पट्ट पर सभी प्रकार के शुल्क की जानकारी चस्पा करें
{क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को वित्तीय वर्ष 2019-20 और वित्तीय वर्ष 2020-21 का शिक्षण शुल्क का ब्योरा मदवार दें
मामला स्कूल के काउंटर से ही किताब व ड्रेस खरीदने का