वित्तरहित शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन तेज करने पर किया विमर्श
वित्तरहित अनुदानित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष प्रो. जयराम यादव की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में इंटर मूल्यांकन की चल रही बहिस्कार की आंदोलन को और तेज करने पर विचार हुआ। इसमें सीवान के साथ-साथ गोपालगंज, छपरा, बेतिया और मोतिहारी के वित्तरहित शिक्षक नेताओं ने भाग लिया। वित्तरहित शिक्षक नेताओं ने कहा कि अनुदान के बदले वेतनमान और समान काम के समान वेतन के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। हमलोग लालीपाप से खुश नहीं होने वाले है। हमे अनुदान के बदले वेतनमान चाहिए। मौके पर कृष्ण कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, देव कुमार राय, मदन सिंह, पारस सिंह कुशवाहा, जय नारायण सिंह, विनोद यादव, केशव कुमार, कन्हैया कुमार, एमडी इजहार, उपेंद्र यादव, हरिकांत सिंह मौजूद रहे।
पर कृष्ण कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, देव कुमार राय, मदन सिंह, पारस सिंह कुशवाहा, जय नारायण सिंह, विनोद यादव, केशव कुमार, कन्हैया कुमार, एमडी इजहार, उपेंद्र यादव, हरिकांत सिंह मौजूद रहे।
मांगों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष व अन्य।