पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार में कोरोना का एक भी मरीज नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में कोरोना वायरस का एक भी मरीज नहीं मिला है। राज्य के 9 मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में अभी तक 52 लोगों का नमूना लिया गया, जिसमें एक की भी रिपोर्ट पॉजिटव नहीं मिली है। हालांकि राज्य सरकार ने एहतियातन कई कदम उठाई हैं। उन्होंने कहा राज्य के सभी जिला अस्पतालों में 5 बेड और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 से 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। नेपाल की सीमा पर स्थित राज्य के सात जिलों के ट्रांजिट प्वाइंट पर विशेष नजर रखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम और इसके निरोधात्मक उपाय के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की स्थित, यूनिवर्सल प्रोटेक्शन किट, एन-95 मास्क और इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था की गई है। मरीजों की स्क्रीनिंग भी होती है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निदेशक प्रमुखों को दिया है। वहीं राज्य के सीमावर्ती सात जिला अस्पतालों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अपर निदेशकों को दी गई है।

विशेषज्ञों ने कहा- जानवरों से मनुष्य में कोरोना वायरस फैलने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं

पटना | िबहार एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी के वेटनरी माइक्रो बायलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि जानवरों से मनुष्य में कोरोना वायरस फैलता है, इसका अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। उच्च तापमान पर चिकन और मीट पकाने पर वायरस यानी जीवाणु जिंदा रहने की संभावना नहीं के बराबर है। इसलिए इन पदार्थों को उच्च तापमान पर अच्छी तरह से पका कर खाना चाहिए। डॉ. कुमार गुरुवार को आईएमए में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कोरोना वायरस (कोविड-19) और खानपान से जुड़े अफवाहों को खारिज किया और कहा कि मौजूदा कोरोना वायरस से पशुओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। यह अफवाह फैलाई जा रही है कि चिकन और अंडे जैसे पोल्ट्री उत्पादों को खाने से कोरोना वायरस के आप शिकार हो सकते हैं। अच्छी तरह पके हुए पोल्ट्री उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह वायरस सिर्फ इंसान के इंसान के संपर्क से फैलता है।

खबरें और भी हैं...