पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मशीनों की उपलब्धता के बाद भी नियमित फॉगिंग नहीं हो रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना| राजधानी में लोगों को मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से 75 फॉगिंग मशीनों की खरीद कराई गई है। इन मशीनों को तैयार कराकर अंचलों में भी उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद भी मुहल्लों में नियमित फॉगिंग नहीं हाे रही है। कई मुहल्लाें में ताे सप्ताह में एक बार भी फॉगिंग के लिए टीम नहीं पहुंच पा रही है। पहले से 35 मशीनों के जरिए फॉगिंग की की जा रही थी। पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में इसमें नए सिरे से खरीदी गई 75 फॉगिंग मशीनों को जोड़ा गया। इससे लोगों को राहत मिलने की बात कही जा रही थी। लेकिन, प्रमुख इलाकों को छोड़ दें तो सामान्य मुहल्लों में स्थिति अबतक बेहतर नहीं हो पाई है।
खबरें और भी हैं...