पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटना सिटी में रंगदारी नहीं मिलने पर गहना कारोबारी की दुकान में घुसकर हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मथनीतल मोहल्ला स्थित बाबा ज्वेलर्स के मालिक 45 वर्षीय आलोक रंजन मिश्र की बाइक सवार अपराधियों ने दुकान में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फायरिंग करते फरार हो गए। भागने के दाैरान एक बम भी पटका। कारोबारी को अपराधी रंगदारी के लिए धमका रहे थे। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के बड़े भाई राजू मिश्र नवादा में एक्साइज के इंस्पेक्टर हैं।

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अालाेक दुकान में दो महिला ग्राहकों के साथ बैठे थे। उसी वक्त दो बाइक से अाए छह नकाबपोश हथियार लहराते दुकान में घुसे और अालाेक से कहासुनी करने लगे। अपराधियों ने महिला ग्राहकों व एक अन्य को हथियार दिखा कर बाहर कर दिया। इसके बाद दुकानदार से उलझ गए। फिर ताबड़तोड़ 8 गोलियां दुकानदार के शरीर में उतार दीं। आलोक के सिर में चार, पीठ में दो अाैर अन्य हिस्सों में दो गोलियों के गहरे जख्म मिले हैं। -पढ़ें | पेज 9 भी

दुकानदारों में रोष, आज बंद रहेंगी सभी दुकानें

हत्या से मथनी तल के दुकानदारों में गहरा रोष कायम है। घटना के खिलाफ शनिवार को दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार अापराधिक घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से विफल है।

किसी से नहीं थी अदावत

हत्या की खबर से नेहरू टोला में मातम पसर गया। परिवार में प|ी ममता मिश्र, बेटा 15 वर्षीय अमन और 11 साल की बेटी अर्जिता है। लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि आलोक की किसी से अदावत नहीं थी। फिर हत्या किसने की।

तीसरी बाइक से निगरानी कर रहे थे तीन अपराधी

हत्या के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अपराधी बाइक से भाग निकले। दो बाइक से छह अपराधी धवलपुरा की ओर से निकले, जबकि तीसरे बाइक पर सवार तीन घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े थे, जो लगातार निगरानी कर रहे थे। सभी की उम्र 20 से 35 वर्ष थी।
खबरें और भी हैं...